कोरोना पर क्या आज बड़ा फैसला लेंगे सीएम

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Jan 14, 2022, 02:59 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आज 

मध्य प्रदेश में हालात बिगड़ रहे हैं। हर दिन 3 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सभी क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें पाबंदियों पर फैसला लिया जा सकता है। 

क्या हुआ जब मंत्री ने खुद को लगाए थप्पड़? 


ग्वालियर की पुरानी सब्जी मंडी से हटाई गई एक महिला व्यवसायी बबीना बाई का आक्रोश ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को देखते ही फूट पड़ा। मंत्री तोमर ने नाराज महिला व्यापारी के पैरों में सिर रख दिया। यही नहीं उसके दोनों हाथ पकड़कर मंत्रीजी ने अपने गालों पर चांटे मारे। 


महिला कांग्रेस का अभियान आज से

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा शुरू किए गए 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान को मध्य प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित 36 जिला मुख्यालयों पर इसकी शुरुआत होगी। बाकी जिलों में यह शनिवार से प्रारंभ होगा।