IND vs ENG ODI: भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेटों से रौंदा, अक्षर ने गेंद और बल्ले दोनों से मचाया धमाल
एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हेले वनडे मैच में भरता ने 6 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। टीम की इस जीत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल की अहम भूमिका रही।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ आज यानी मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 10 विकेटों के नुकसान पर 259 रनों का टारगेट खड़ा किया था। इसके जवाब में शुभमन गिल की कप्तानी वाली ये इंडिया ने 4 विकेट गंवा कर 45.2 ओवरों में मैच पर कब्जा जमा लिया।
मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस दौरान भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें जमकर परेशान किया था। टीम इंडिया की बोलिंग अटैक के सामने इंग्लैंड ने महज 100 रनों के भीतर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम को 258 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में बल्लेबाज जो रूट की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद रहकर टीम के लिए 76 रन बनाए थे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और लियम डॉसन ने क्रमशः 43 और 68 रन बनाए थे।
पहली पारी के दौरान भारतीय टीम के गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। टीम के लिए ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 62 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरुर ब्रार ने 2-2 शिकार किए थे। वहीं, तेज़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड के दिए 259 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के जीत की नींव कप्तान शुभमन गिल ने अपनी अर्धशतकीय पारी से रखी थी। उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 80 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। हालांकि, चोटिल होने के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। वहीं, उनके बाद ऑलराउंडर असर पटेल ने नाबाद रहकर टीम के लिए 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली ओर जीत पक्की की। साथ ही वाशिंगटन सुंदर ने भी टीम के खाते में 52 रन जोड़े थे।
इस मुकाबले में सबकी नज़र टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर टिकी थी। हालांकि, इस मैच में। वह दोनों कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। मैच में कप्तान गिल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे हिटमैन केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।वहीं, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली महज 5 रन ही बना सके थे।




