सरकार बनाने के लिए क्या है कमलनाथ का 'मिशन 2023'

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 20, 2021, 09:25 PM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

संगठन में कसावट के लिए मैदानी तैयारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 'मिशन 2023' के लिए मैदानी जमावट में जुट गई है। 2018 की।तरह ही सेक्टर और मंडलम स्तर की इकाई को मजबूत करने पर फोकस किया गया है। 


कप्तान सिंह सोलंकी के निशाने पर उमा भारती
 
भाजपा की तेजतर्रार नेता उमा भारती अपने बयानों से विवादों में हैं। उमा भारती के मुख्यमंत्री काल में संगठन महामंत्री रहे कप्तान सिंह सोलंकी ने भी उमा के बयान की आलोचना की है।

पानी वाले भोपाल-इंदौर में गिर रहा है भूजल स्तर

ताल तलैयों की नगरी कहे जाने वाले भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में भू-जल भंडार तेजी से खत्म हो रहा है। वजह भूमिगत जल का अत्यधिक दोहन और बारिश में ग्राउंड वाटर रि-चार्ज कम होना है।