सूरजपुर पुलिस की नेक पहल, 42 लोगों को लौटाए उनके खोए हुए मोबाइल, 10 लाख है मोबाइल की कीमत

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने सर्विलांस लगाकर लोगों के खोए हुए मोबाइल ट्रेस कर उन्हें उनके मालिकों को लौटा दिए, जिसके बाद मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुके लोगों के चहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई

Updated: Mar 27, 2021, 01:29 PM IST

Photo Courtesy: haribhoomi
Photo Courtesy: haribhoomi

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस की कामयाबी के चर्चे आम हो रहे हैं। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 42 लोगों के खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटा दिए। गुम हुए मोबाइल्स को खोजने के लिए साइबर सेल की मदद से विशेष अभियान चलाया गया था। सर्विलांस लगाकर इन मोबाइलों को ढूंढने में कामयाबी मिली है।

पुलिस ने शनिवार 42 मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा। इन मोबाइल्स की कीमत करीब 10 लाख बताई जा रही है। इन्हें मोबाइल सर्विलांस में लगाकर ट्रेस किया गया है। सूरजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के नेतृत्व में गुमे हुए मोबाइलों को ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस बारे में साइबर सेल की भी मदद ली गई। सभी को निर्देश दिया गया था कि गुम हुए मोबाइल की शिकायत आते ही तुरंत उनका निराकरण किया जाए। जिस पर सर्विलांस में लगाकर गुम मोबाईल को ट्रेस किए गए। मोबाइल बरामद होने पर आवेदकों को उनके मोबाईल सुपुर्द कर दिया गया। इस अभियान के तहत करीब दस लाख रुपए की कीमत के 42 मोबाइल उनके सौंपे गये हैं।

सूरजपुर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में खोए हुए मोबाइल खोजने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। अपने मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर मोबाइल मिलते ही खुशी छलक पड़ी। वे पुलिस का शुक्रियादा करते नहीं थक रहे थे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष नजर आय़ा।