टर्बुलेंस में फंसी रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट, 80 KMPH थी हवा की रफ्तार, पायलट की सूझबूझ से हुई सेफ लैंडिंग

धूल भरी आंधी के कारण फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई।

Updated: Jun 02, 2025, 05:24 PM IST

रायपुर। रायपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6313 रविवार को टर्बुलेंस में फंस गई। दिल्ली में लैंड करने से पहले पायलट को फ्लाइट को दोबारा हवा में उड़ाना पड़ा। ऐसा दिल्ली-NCR में दोपहर के वक्त धूलभरी आंधी के कारण हुआ।

इसके बाद फ्लाइट ने आसमान में कई चक्कर लगाए। बाद में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट सुरक्षित लैंड कराई गई। फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि फ्लाइट में बैठे पैसेंजर्स घबराए हुए हैं।

पायलट ने पैसेंजर्स को बताया था कि 80KMPH की रफ्तार से आंधी चल रही थी। बता दें कि रविवार को इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6 E 6313 रायपुर से दिल्ली रवाना हुई। इस फ्लाइट को शाम 5:05 बजे दिल्ली में लैंड करना था। लेकिन रेतीली आंधी और तेज हवा के कारण फ्लाइट में टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट एयरपोर्ट के आस-पास चक्कर लगाते रही, आंधी की रफ्तार कम होने के बाद शाम को करीब 6 बजे फ्लाइट दिल्ली में सुरक्षित लैंड की।

इंडिगो की फ्लाइट करीब दोपहर 2:58 बजे रायपुर से उड़ान भरी। फ्लाइट में 200 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय जब आंधी के कारण विमान में टर्बुलेंस में आ गया उस दौरान फ्लाइट के पायलट ने अनाउंस किया हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक थी, जिसके कारण लैंडिंग रोकनी पड़ी। मौसम साफ होने तक फ्लाइट एयरपोर्ट के ऊपर ही कई चक्कर लगाती रही।

एयरपोर्ट के आस-पास कई चक्कर लगाने के बाद पायलट की सूझबूझ और नियंत्रण के चलते विमान की शाम करीब 6 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया।