रणवीर स्टारर फिल्म 83 रिलीज, पहले ही दिन से रिकॉर्ड कमाई का दौर शुरू

83 क्रिकेट वर्ल्डकप का रोमांच सिल्वर स्क्रीन पर देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे, फिल्म को क्रिटिक्स से मिली है अच्छी रेटिंग, पहले दिन की कमाई करीब 15 करोड़ होने की उम्मीद

Updated: Dec 24, 2021, 05:30 AM IST

Photo Courtesy: instagram
Photo Courtesy: instagram

रणवीर सिंह के अभिनय से सजी फिल्म '83' रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लिए दर्शकों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की कप्तानी में भारत के पहले वर्ल्डकप की जीत पर आधारित है। फिल्म को समीक्षकों से काफी अच्छी रेटिंग मिली है। हिन्दी, तमिल, तेलगू समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई है। इसकी एडवांस बुकिंग 6 दिन पहले से जारी है। रणवीर-दीपिका स्टारर फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 15 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की उम्मीद जताई जा रही है। कोरोना गाइडलाइन्स की बीच मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

फिल्म 83 एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, रणवीर सिंह ने कपिल के किरदार में जान फूंक दी है। फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान हैं। फिल्म में 1983 के क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत को दोबारा जीने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। लोगों ने सिनेमा घरों में टीम इंडिया को चियर किया। फैंस भारतीय टीम द्वारा विश्वकप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहला वर्ल्ड कप जितने का जश्न मनाते नजर आए।

 

वहीं फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में बॉलीवुड हस्तियों के लिए फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर रखा गया था। जहां रणवीर सिंह सफेद रंग के टक्सीडो में और दीपिका पादुकोण स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन में नजर आई, उन्होंने डायमंड नेकलेस से अपना लुक कंपलीट किया था। फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर में कपिल देव भी पहुंचे थे। वे रणवीर सिंह के साथ कई खूबसूरत पोज देते नजर आए।

 

83 में पंकज त्रिपाठी टीम इंडिया के मैनेजर के रोल में हैं। साहिल सैयद किरमानी के रोल में हैं, तमिल एक्टर जीवा ने 83 में श्रीकांत का किरदार निभाया है। चिराग पाटिल ने संदीप पाटिल का रोल प्ले कर रहे हैं। सेक्रेड गेम्स फेम एक्टर जतिन सरना दिग्गज क्रिकेटर यशपाल शर्मा और मर्दानी फेम एक्टर ताहिर राज भसीन फिल्म में सुनील गावस्कर का किरदार निभा रहे हैं। साकिब सलीम ने मोहिंदर अमरनाथ और पंजाबी एक्टर सिंगर एमी बलविंदर संधू के रोल में दिखे हैं। सिंगर और एक्टर हार्डी संधू ने फिल्म में मदन लाल का रोल प्ले किया है। रणवीर और दीपिका कपिल और रोमी देव के रोल मे खूब जंचे हैं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। माना जा रहा है कि फिल्म सफलता के कई रिकॉर्ड बनाने में सफल हो