मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- संभलो कांग्रेस आई

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Aug 21, 2021, 02:58 AM IST

 

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

कांग्रेस की उपस्थिति के घबरायी भाजपा एक्शन में 
 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस बाढ़ के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रही है । शिवराज ने कहा कि कमलनाथ सुबह एक ट्वीट करते हैं। हर दिन इससे आसान राजनीति और क्या हो सकती है? कहीं ना जाना और ना आना। हालांकि शिवराज ने भाजपा के नवनियुक्त प्रवक्ता और मीडिया टीम को कहा कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय है। वे पूरी ताकत से सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाले। 

 
कांग्रेस हर जिले में बनाएगी रीच 100

सोशल मीडिया पर भाजपा को उसके ही अंदाज में जवाब देने के लिए प्रदेश कांग्रेस हर जिले में "रीच 100' बनाने रही है। पार्टी ने अपनी राजनीतिक शैली में तेजी लाने के लिए इस टीम में कई सोशल मीडिया जानकारों की नियुक्ति की है। यह टीम कांग्रेस को उपलब्धियां गिनाने के साथ ही भाजपा सरकार की कार्यशैली की कलई भी खोलेगी। 

किसानों ने  फसलों पर चलाया ट्रैक्टर

मध्यप्रदेश में खराब गुणवत्ता के बीज और कीटनाशकों के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। सोयाबीन में फली न लगने से परेशान किसानों ने हाटपिपल्या में सोयाबीन की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। दूसरी तरफ सोनकच्छ में किसानों ने ज्ञापन दे कर सर्वे और मुआवजे की मांग की है।