सर्दियों में फ्राई करके खाएं छुहारा, ठंड से होने वाली बीमारियों से मिलेगी राहत

ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं।

Updated: Dec 23, 2023, 11:23 AM IST

सर्दियों में सेहत से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं। जैसे बार-बार होने वाला सर्दी-जुकाम, फ्लू, पेट में दर्द और कई सारी अन्य दिक्कतें। कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं जिसे सर्दियों में खाने से हम पूरी तरह से फिट रह सकते हैं। कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसकी तासीर गर्म होती हैं। जिसे सर्दियों में खानें से राहत मिलता है। ठंड में गर्म तासीर वाली चीज खाने से राहत मिलती है। ड्राई फ्रूट्स में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और वायरस व इन्फेक्शन से लड़ने की शक्ति को बढ़ाते हैं, ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सर्दी से बचा जा सकता है। ठंड का मौसम आते ही सबसे पहले लोगों को जुखाम-बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है बच्चों की सेहत पर खास ध्यान देना होता है क्योंकि यह छोटे होते हैं और उनके शरीर पर बीमारियां तेजी से हमला करती हैं। ऐसे में भुना हुआ छुहारा खाना कई सारी दिक्कतों को कम करन में मदद कर सकता है। दरअसल, आग पर छुहारा पकाकर खाने से शरीर को गर्मी मिलती है और कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा ये पेशाब से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। साथ ही सर्दियों में छुहारा पकाकर खाने के कई फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

शरीर को मिलेंगे ये 6 विटामिन 

छुहारा पकाकर खाने से शरीर को एक साथ 6 विटामिन मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन बी1, बी2, राइबोफ्लेविन, निकोटिनिक एसिड और विटामिन ए शामिल है। ये तमाम विटामिन आपकी सेहत के लिए कारगर तरीके से फायदेमंद है और शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। जैसे कि शरीर में इस विटामिन कमी या खून की कमी।

ब्रेन के लिए फायदेमंद

छुहारा पकाकर खाने से शरीर को इंटरल्यूकिन जैसे सूजन संबंधी साइटोकिन्स होते हैं जो आपके मस्तिष्क के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं। ये तंत्रिका तंत्र तो सही रखते हैं और शरीर की तमाम गतिविधियों को तेज करने में मदद करते हैं।

सर्दी जुकाम में फायदेमंद

सर्दी जुकाम की समस्या में छुहारा पकाकर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये शरीर को गर्म करने के साथ कफ को पिघलाने में मददगार है। इसके अलावा ये कंजेशन को कम करता है जिससे फेफड़ों को आराम मिलता है और कई समस्याओं से बचाव होता है। इतना ही नहीं ये एंटी इंफ्लेमेटरी है जो कि फ्लू के कारण होने वाले सिर दर्द को भी कम करने में मदद करता है।

बिस्तर गीला करने का इलाज

छुहारा खाना बिस्तर गीला करने की समस्या को कम कर सकता है। क्योंकि रात में बिस्तर पर पेशाब करना असल में ठंड लगने की वजह से होता है। ऐसे में छुहारा पकाकर खाना शरीर में गर्मी पैदा करता है और फिर इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको रात में बिस्तर गीला करने से बचना चाहिए।