बेंगलुरु में आवारा कुत्ते खाएंगे बिरयानी, कुक्किर तिहार योजना के तहत 2.88 करोड़ रुपए का प्रावधान

बेंगलुरु में पिछले छह महीनों में 13,748 कुत्तों के काटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूख के कारण ही कुत्तों में एग्रेशन बढ़ता है।

Updated: Jul 12, 2025, 05:54 PM IST

बेंगलुरु। भारत की सिलिकॉन सिटी नाम से मशहूर बेंगलुरु में आवारा कुत्ते बिरयानी और चिकन राइस जैसे डिश का आनंद लेंगे। उन्हें प्रशासन की ओर से प्रतिदिन इस तरह के खाने दिए जाएंगे। ब्रुहट बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने शहर के 5,000 से ज्यादा आवारा कुत्तों को रोजाना चिकन राइस खिलाने की एक अनोखी योजना शुरू की है। 

इस योजना का नाम है- कुक्किर तिहार, जिसके लिए BBMP ने 2.88 करोड़ रुपए जारी किया है। इसके जरिए शहर के 8 जोन में आवारा कुत्तों को हेल्दी फूड मिलेगा। यह योजना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बेंगलुरु में पिछले छह महीनों में 13,748 कुत्तों के काटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। 

यह भी पढे़ं: एयर इंडिया प्लेन क्रैश: बंद हो गए थे फ़्यूल कंट्रोल स्विच, जांच रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूख के कारण ही कुत्तों में एग्रेशन बढ़ता है। इसलिए BBMP ने पशु कल्याण और स्वास्थ्य विभाग के तहत शहर के आवारा कुत्तों की देखभाल के लिए यह नई पहल शुरू की है। इस योजना से न केवल कुत्तों का स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि उनके शांत रहने से कम्युनिटी की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत हर एक डॉग को रोजाना 367 ग्राम चिकन राइस दिया जाएगा, एक कुत्ते पर लागत ₹22 आएगी। यह योजना 'कुक्कुर तिहार अभियान' का हिस्सा है, जिसे पिछले साल 17 अक्टूबर 2024 को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था।

बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के 8 जोन में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए लगभग 2.8 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया गया है। बीबीएमपी के विशेष आयुक्त सुरलकर विकास किशोर ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस संबंध में कुछ वार्डों में एक ट्रायल पहले ही चलाया जा चुका है। विशेष आयुक्त सुरालकर विकास किशोर ने बताया कि लगभग 100 कुत्तों को 2-3 महीने तक खाना खिलाया गया है।