स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 46 लोगों की मौत और कई घायल, रेल सेवा ठप

स्पेन के सेविला में दो हाईस्पीड ट्रेनों (Renfe और Iryo) के बीच हुई भीषण टक्कर में 46 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुआ।

Updated: Oct 28, 2026, 05:39 PM IST

स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच हुई भीषण टक्कर में 46 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। इमरजेंसी मेडिकल टीमें घायलों को उपचार उपलब्ध करा रही हैं। दुर्घटना के कारण राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल सेवा बंद कर दी गई है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे सेविला में मोरा और ओरगाज कस्बों के बीच हुआ। दुर्घटना में सरकारी रेल कंपनी Renfe की AVE 2080 और निजी कंपनी Iryo की ट्रेन 6076 शामिल थी। बताया गया है कि एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी थी। जिससे कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ मलबे में तब्दील हो गए।

यह भी पढ़ें:दिवाली से पहले बढ़ी खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, भोपाल में सात क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त

स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हादसे की खबर से वह सदमे में हैं। बचाव दल प्रभावित यात्रियों की मदद में जुटे हैं। टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि राहत कार्य में जुटे अधिकारियों ने घायलों की देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में चिकित्सा और बचाव संसाधन जुटाए जा रहे हैं।

दुर्घटना की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के इतने करीब कैसे पहुंची और टक्कर से पहले उसे रोका क्यों नहीं जा सका। सिग्नलिंग सिस्टम में संभावित खराबी और ड्राइवर की भूमिका समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। ट्रेन चालकों के संगठनों ने भी इस घटना को असामान्य बताया है।

इस हादसे के बाद मैड्रिड के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और इंतजार बढ़ गया है। रेल लाइन बंद होने से दक्षिणी स्पेन जाने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। रेलवे प्रबंधन ने प्रभावित यात्रियों के टिकट बदलने और रद्द करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। 

यह भी पढ़ें:चक्रवात अर्नब ने में मचाई तबाही, 50 ट्रेनें और 21 फ्लाइट्स रद्द, MP समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट

स्पेन में इससे पहले जनवरी में अंदालूसिया के अदामुज के पास Iryo और Renfe की ट्रेनों से जुड़ी एक भीषण दुर्घटना हुई थी। उस हादसे में 46 लोगों की मौत हुई थी। मालागा से मैड्रिड जा रही Iryo ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी लाइन पर पहुंच गए थे जहां उनकी सामने से आ रही Renfe ट्रेन से टक्कर हो गई थी। उस दुर्घटना में भी बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे।