विदिशा में बुजुर्ग दंपत्ती ने खाया जहर, पति की मौत और महिला की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक बुजुर्ग दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद पति की मौत हो गई, वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Publish: Feb 04, 2023, 08:40 AM IST

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक बुजुर्ग दंपती ने जहर खा लिया, जिसके बाद पति की मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल ये पता नहीं चल सका है कि बुजुर्ग दंपत्ति के ये कदम क्यों उठाया।

जानकारी के मुताबिक विदिशा के बड़ा बाजार निवासी सुरेश शर्मा और उनकी पत्नी प्रेम बाई ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां थोड़ी देर बाद सुरेश शर्मा की मौत हो गई। वहीं प्रेम बाई का इलाज चल रहा है। 

शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक सुरेश शर्मा का पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम सुरेश शर्मा अपने कुत्ते को घूमा रहे थे, उस दौरान सब ठीक था। वापस घर पहुंचने के बाद अचानक दंपत्ति ने यह कदम उठाना पड़ा।

मृतक सुरेश शर्मा का बड़ा बाजार में ही घर है, और उनके घर के नीचे एक जिम है, जो उनका बेटा संचालित करता है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है।

मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा का कहना है कि बुजुर्ग दंपती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाई है। हांलाकि, बीते दिनों पूर्व पार्षद संजीव मिश्रा और उनके परिवार की सामूहिक जहर खाकर आत्महत्या का मामला सामने आया था।