स्कूली बच्चों के साथ झूमते नजर आए राहुल गांधी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने भी किया डांस
भारत जोड़ो यात्रा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच चुकी है, राहुल गांधी महाकालेश्वर दर्शन के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उज्जैन। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज सातवां दिन है। यात्रा बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच चुकी है। यहां राहुल गांधी महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन पश्चात एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले कांग्रेस नेता स्कूली बच्चों के साथ डांस करते नजर आए।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के सांवेर से शुरू हुई। राहुल गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता कदमताल करते दिखे। रास्ते में यात्रा ने मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक लिया। यहां राहुल गांधी ने श्रीराम कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल खरसौद खुर्द बड़नगर के बच्चों के साथ चाय-नाश्ता किया। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य को लेकर बात भी की।
यह भी पढ़ें: सांवेर में मेडिकल स्टूडेंट्स से मिले राहुल गांधी, चिकित्सा शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर की बात
ब्रेक के दौरान एक दिलचस्प वाक्य तब हुआ जब बच्चों ने राहुल से डांस की फरमाइश कर दी। फिर क्या था राहुल गांधी और प्रदेश के दोनों पूर्व मुख्यमंत्री (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) बच्चों के साथ डांस करने लगे। बच्चों के साथ झूम रहे कांग्रेस नेताओं का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब बच्चों के साथ, झूम उठे राहुल जी और कमलनाथ।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/HY4CbQgjLX
— MP Congress (@INCMP) November 29, 2022
यात्रा को लेकर कांग्रेस की महिला नेत्री शोभा ओझा ने कहा कि, 'भारत जोड़ो यात्रा को आपार समर्थन मिल रहा है। लोग स्वत: जुड़ रहे हैं। हमने प्रशासनिक स्तर पर बसें नहीं लगाईं, न ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाया। शोभा ओझा ने कहा- राहुल गांधी की यात्रा इतिहास में पहली इतनी बड़ी यात्रा है। ये यात्रा राजनीति से बहुत ऊपर उठकर है। इसमें अलग-अलग पार्टी के लोग शामिल हो रहे हैं। आरएसएस के कुछ लोग भी शामिल हो रहे हैं।'