राहुल-प्रियंका को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोका, संभल जाने के लिए अड़े नेता प्रतिपक्ष
संभल में हिंसा के बाद बुधवार को वहां पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने रोक लिया है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के बाद विपक्षी दलों की ओर से सरकार पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी बुधवार को दिल्ली से संभल जाने के लिए निकलीं। पुलिस की ओर से कांग्रेस नेताओं को संभल जाने से रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाए गए थे। दोनों ही नेताओं को पुलिस ने गाजिपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया।
राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने के लिए यूपी पुलिस की तरफ से काफी तैयारियां की गयी है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती है वहीं बैरिकेडिंग भी लगाए गए हैं। सभी वाहनों की जांच जो रही है। इस बीच इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी पड़ा है। वाहनों की लंबी कतार देखी जा रही है। गाजीपुर बॉर्डर पर लंबा जाम लगा है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर रहे हैं।
गाजियाबाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका गांधी को नोटिस दिया। उनसे आगे न बढ़ने का अनुरोध किया गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल अभी भी संभल जाने के लिए अड़े हैं। 1 घंटे से दोनों नेता गाजीपुर बॉर्डर पर रुके हुए हैं। वे कार के अंदर बैठे हैं। गाजियाबाद पुलिस के DCP निमिष पाटिल ने राहुल गांधी से बातचीत की है। उन्हें संभल के हालातों के बारे में बताया है। आगे न जाने का अनुरोध किया है।
यह भी पढे़ं: राहुल गांधी का प्रस्तावित संभल दौरा आज, रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, कांग्रेस नेताओं के घर फोर्स तैनात
पुलिस अफसरों से राहुल ने कहा कि हम सिर्फ 5 लोग जाएंगे। आप लोगों के साथ आपकी गाड़ी में जाएंगे और वापस चले जाएंगे। हालांकि, प्रशासन पर इस सहमत नहीं हुआ। इसके बाद राहुल ने कहा- अगर पूरे काफिले को नहीं जाने देना चाहते हैं तो मुझे अकेले संभल जाने दीजिए। मैं आपकी (पुलिस की) गाड़ी में भी संभल चलने को तैयार हूं।