अनूपपुर में तेज बहाव नाले में बही कार, महिला का शव बरामद, कार समेत परिवार के तीन लोग लापता
अनूपपुर जिले में एक कार नाले में बह गई। इसमें महिला का शव मिला है। स्विफ्ट डिजायर में कुल 4 लोग सवार थे। जिनमें परिवार के अन्य लोगों की तलाशी अब भी चल रही है। घटना रीवा -अमरकंटक मार्ग पर हुई। स्थानीय पुलिस परिवार के बाकी लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक कार नाले में बह गई। घटना के वक्त तेज पानी का बहाव आ रहा था। इसमें महिला का शव मिला है। लेकिन, कार में मौजूद बाकी लोगों का कोई पता अब तक नहीं चला। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना रीवा -अमरकंटक मार्ग की है। परिवार अमरकंटक घूम कर लौट रहा था। तभी अचानक नाले में तेज बाढ़ आ गई।
अनूपपुर स्थित किरर घाट के सजहा नाले में एक स्विफ्ट डिजायर पानी के साथ ही चली गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में एक ही परिवार के महिला सहित तीन अन्य लोग सवार थे। वहीं स्थानीय जिला प्रशासन ने कार में सवारी यात्रियों की पुष्टि की। इनमें (38) साल के चंद्रशेखर यादव, उनकी पत्नी स्टाफ नर्स प्रीति यादव (37) सहित उनके दो बच्चे भी हैं। घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन में लग गई। जिसमें सजहा के पास ही बकान नदी में पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। दूसरी और परिवार के तीन अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ेंː MP में बारिश का कहर, शहडोल में 3 हजार घरों में घुसा पानी, राज्य के 13 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
मीडिया खबरों के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी ने जानकारी दी की लापता हुए लोगों की तलाशी अभी भी चल रही है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान में जुटी है। साथ ही लापता हुई स्विफ्ट डिजायर कार भी अब तक नहीं मिली है। जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इससे बड़ी घटना का अंदेशा लग रहा है। हालांकि अब तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ।