मंजुल त्रिपाठी होंगे एमपी NSUI के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ NSUI को भी मिला नया नेतृत्व
रीवा के जिलाध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी बने मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, नीरज पांडेय को मिली छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की कमान

भोपाल/रायपुर। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की अपनी छात्र इकाईयों के नए नेताओं की घोषणा कर दी है। हाई कमान ने मध्य प्रदेश एनएसयूआई की बागडोर मंजुल त्रिपाठी को सौंपा है। मंजुल इससे पहले रीवा एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष के पद पर थे। वहीं छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की कमान नीरज पांडेय को मिली है।
NSUI COMMUNIQUE
— NSUI (@nsui) October 2, 2021
Congratulations to Shri Neeraj Pandey & Shri Manjul Tripathi on being appointed as NSUI State Presidents of Chhattisgarh & Madhya Pradesh respectively.
Wishing you best of luck for your new responsibility. pic.twitter.com/vc4dC0fktp
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज प्रेस रिलीज जारी कर नई नियुक्तियों की जानकारी दी है। प्रेस नोट में बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ एनएसयूआई की नई नियुक्तियों के प्रस्ताव को स्वीकार किया है। इसमें मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष विपिन वानखेड़े और छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष आकाश शर्मा के कार्यकाल की सराहना भी की गई है।
मुझे NSUI प्रदेश अध्यक्ष के नवीन दायित्व सौंपने के लिए आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @Neerajkundan जी,आगर विधायक बड़े भाई @VipinWankhede_ जी का विशेष आभार एवं प्रदेश प्रभारी @GaurNsui जी का दिल्ली राष्ट्रीय कार्यालय पहुँच कर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया…@nsui pic.twitter.com/iFptmaRVzH
— Manjul Tripathi (@ManjulTripath11) October 2, 2021
दरअसल, एनएसयूआई अध्यक्ष पद के लिए दोनों राज्यों से दर्जनों उम्मीदवारों का बायोडाटा और इंटरव्यू लिया गया था। मध्य प्रदेश में कटनी जिलाध्यक्ष अंशु मिश्र और ग्वालियर जिलाध्यक्ष सचिन द्विवेदी मुख्य दावेदार माने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े इनके नाम पर सहमत नहीं थे और वानखेड़े ने ही वीटो लगाकर मंजुल त्रिपाठी का नाम आगे बढ़ाया। मंजुल त्रिपाठी ने भी अध्यक्ष बनने के बाद ट्वीट कर विपिन वानखेड़े का विशेष आभार जताया है।