इमरती देवी ने कांग्रेस MLA पर लगाए पार्षद बेचने का आरोप, सुरेश राजे बोले- जो खुद बिकी हो मुझे बोल रही है
डबरा में इमरती देवी और सुरेश राजे के बीच नोकझोंक, इमरती देवी ने लगाया पार्षद बेचने का आरोप, सुरेश राजे बोले- जो खुद बिकी हो वो मेरे ऊपर आरोप लगा रही है

डबरा। मध्य प्रदेश में अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी शनिवार को डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे से भिड़ गईं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इमरती देवी ने सुरेश राजे पर पार्षदों को बेचने का आरोप लगाया तो राजे ने पलटवार करते हुए कहा कि जो खुद बिकी हुई हो, वो मुझपर आरोप लगा रही है।
दरअसल, डबरा के सहराई गांव में स्थित अंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस विधायक सुरेश राजे स्थानीय लोगों के साथ धरने पर बैठे थे। वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
लघु उद्योग निगम अध्यक्ष @BJP4MP नेता @ImartiDevi और @INCMP के डबरा विधायक @sureshrajeINC के बीच कहासुनी...#VideoViral@pcsharmainc @digvijaya_28 @JM_Scindia @PradhumanGwl @AshokS_INC pic.twitter.com/mke5bxfZFv
— humsamvet (@humsamvet) September 10, 2022
इसी दौरान इमरती देवी भी मौके पर पहुंच गईं। फिर क्या था धरने के दाैरान ही पार्षदाें की खरीद फराेख्त का मुद्दा उठ गया। विधायक सुरेश राजे व लघु उद्याेग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी के बीच तीखी बहस शुरू हाे गई। इमरती देवी ने सुरेश राजे पर पार्षदों को खरीदने का आरोप लगाया। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि सुरेश राजे काे खरीदने वाला काेई पैदा नहीं हुआ। जो खुद बिका हुआ हो वो मुझपर आरोप लगा रहा है।