जिला-जनपद पदाधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया
मध्य प्रदेश में जनपद सदस्य , जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर यह निर्णय लिया।
भोपाल। मध्य प्रदेश में जनपद सदस्य , जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर यह निर्णय लिया। चौहान ने कहा है कि कोरोना के चलते चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। इन जनप्रतिनिधियों की कोरोना से मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसलिए इनका कार्यालय बढ़ाया जा रहा है।