MP: आगर मालवा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, सरिया और तलवार से किया हमला, 9 लोग घायल

कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कुलमड़ी में शनिवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, तलवार और लोहे के सरिये से हमला कर दिया।

Updated: Jun 11, 2023, 04:43 PM IST

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 3 घायलों को उज्जैन रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम कुलमड़ी में शनिवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी, तलवार और लोहे के सरिये से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और डायल 100 के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। वहीं 3 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें: देवास में दो पक्षों में गोलीबारी, भाजयुमो नेता के पिता और भाई की हत्या, एक गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की जमीन आस-पास में है। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वह अपनी ही जमीन पर हकाई कर रहा था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष के प्रधान सिंह पिता गोरधन सिंह उम्र 23 साल की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के नारायण सिंह पिता अन्दर सिंह 55 वर्ष की शिकायत पर 1 महिला सहित 6 लोगों पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।