मध्य प्रदेश बन गया है जानवरों की राजधानी, सीएम चौहान ने कहा अब देश का चीताधानी बना स्टेट
मध्य प्रदेश बाघधानी है, टाइगर स्टेट है। हम वल्चर स्टेट, लेपर्ड, घड़ियाल स्टेट हैं। अब प्रदेश चीता धानी भी बन गया है: सीएम शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में IFS मीट 2023 रविवार को शुरू हुई। यह मीट दो दिन चलेगी। इसमें में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के ऑफिसर्स अपनी फैमिली के साथ शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मीट का शुभारंभ करते हुए प्रदेश को जानवरों की राजधानी करार दिया।
फॉरेस्ट अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीएम चौहान ने कहा, "मैं आपको बधाई देना चाहता हूं। आज मध्य प्रदेश बाघधानी है, टाइगर स्टेट है। हम वल्चर स्टेट, लेपर्ड, घड़ियाल स्टेट भी है। अब तो एशिया का चीता धानी भी मध्य प्रदेश बन गया है। पन्ना में बाघों का पुर्नस्थापन दुनियाभर में मिसाल है। साल 2007-2008 में बाघ बचे ही नहीं थे। आज पन्ना बाघों से गुलजार है।"
मैं वन विभाग को बधाई देता हूं कि मध्यप्रदेश टाइगर स्टेट है। हम वल्चर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट हैं। अब तो एशिया की चीताधानी मध्यप्रदेश बन गया है: CM pic.twitter.com/CW5AGjBxRI
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 12, 2023
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हमने गिद्धों की प्रजाति भी बचा ली। मध्य प्रदेश ने अनेकों सफल प्रयोग किए हैं। इन सफलता की कहानियों की शॉर्ट मूवी बनाओ। जो वन के विनाश के कारण माफिया हैं, उनको कुचल देना एक उपाय है। लेकिन, वन में रहने वाले आदिवासियों की आजीविका चलाते हुए हम आगे बढ़ें।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत ने हजारों साल पहले जो कहा, उसे आज दुनिया मान रही। भारत ने कहा कि प्रकृति का दोहन करो, शोषण नहीं। फल को तोड़ना दोहन है और पेड़ को ही काट दो, तो यह शोषण है।"