Crime petrol एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या
lockdown effect : सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना - प्रेक्षा की आखिरी facebook post

क्राइम पेट्रोल जैसे टीवी सीरियल में काम करने वाली इंदौर निवासी एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने रविवार देर रात खुदकुशी कर ली। प्रेक्षा लॉकडाउन के दौरान मुंबई से अपने घर इंदौर आ गईं थी। तनाव में रहने के कारण प्रेक्षा ने कल रात फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
खुदकुशी करने से पहले स्टेटस अपडेट किया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रेक्षा लॉकडाउन की वजह से रोजगार जाने की वजह से हताश व निराश थी। प्रेक्षा कई दिनों से इसको लेकर तनाव में थीं। रात को आत्महत्या करने से पहले प्रेक्षा ने फेसबुक पर अपना स्टेटस भी अपडेट किया। अपने फेसबुक स्टेटस में प्रेक्षा ने पाश कि कविता की एक लाइन 'सबसे ख़तरनाक होता है सपनों का मर जाना' अपडेट किया था। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि प्रेक्षा ज़रूर तनाव के दौर से गुज़र रही थीं।
घर वालों ने भी कहा- तनाव में थी प्रेक्षा
प्रेक्षा के घर वालों का कहना है कि मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद प्रेक्षा इंदौर लौट आईं थी। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रेक्षा को लग रहा था कि आगे उनके लिए काम मिलने की संभावना बहुत कम है। जिस वजह से प्रेक्षा अवसाद में चली गई थीं। जहां से प्रेक्षा वापस नहीं आ पाई। पुलिस को भी प्रेक्षा के घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में माना यही जा रहा है कि प्रेक्षा ने अवसाद में होने के कारण आत्महत्या की है। सुबह से सोशल मीडिया पर प्रेक्षा के तमाम जानने और चाहने वाले उनकी टाइमलाइन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।