चुनाव पूर्व MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 9 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, 6 जिलो के कलेक्टर बदले

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार माकिन को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव पद से हटा कर दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

Updated: Jul 11, 2023, 11:55 AM IST

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। प्रदेश सरकार ने नौ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए है। इसमें 6 जिलों के कलेक्टर को बदला गया है। 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अभय अरविंद बेडेकर को इंदौर जिले के अपर कलेक्टर से अलीराजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। 

सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से सोमवार को आदेश जारी किए गए। आदेश के अनुसार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप कुमार माकिन को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव पद से हटा कर दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, 2011 बैच के आईएएस संजय कुमार को दतिया कलेक्टर से हटा कर श्योपुर का कलेक्टर, 2012 बैच के आईएएस अवधेश कुमार शर्मा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर आयुक्त से कलेक्टर टीकमगढ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा 2012 बैच के आईएएस सुभाष कुमार द्विवेदी को कलेक्टर टीकमगढ़ से कलेक्टर अशोकनगर, 2013 बैच की आईएएस उमा महेश्वरी आर को अशोक नगर कलेक्टर से मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है। साथ ही 2013 बैच के आईएएस राघ्ज्ञवेंद्र सिंह को कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर आगर मालवा, 2013 बैच के आईएएस कैलाश वानखेड़े को कलेक्टर आगर मालवा से उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।