MP Election 2023: कल जबलपुर में रोड शो करेंगे राहुल गांधी, सतना और रीवा दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी

पीसीसी से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी गुरुवार सुबह अशोकनगर में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे, इसके बाद वे जबलपुर ईस्ट विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Updated: Nov 08, 2023, 06:44 PM IST

जबलपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। तमाम दलों के दिग्गज नेता लगातार प्रदेशभर में दौरे कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी दोनों का मध्य प्रदेश में आगमन होगा। कांग्रेस के दोनों दिग्गज प्रदेश की दो-दो विधानसभा सीटों पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी विशेष विमान से सुबह 11:00 ग्वालियर पहुंचेंगे और 11:15 बजे ग्वालियर से अशोकनगर के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस नेता दोपहर 12:30 बजे नई सड़क अशोकनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।अशोकनगर से दोपहर 1:40 पर राहुल गांधी ग्वालियर प्रस्थान करेंगे।

राहुल गांधी दोपहर 3:00 बजे ग्वालियर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां शाम 4:15 बजे पंडा की मडिया गढ़ा बाजार (जबलपुर पश्चिम विधानसभा) से लेबर चौक (जबलपुर सेंट्रल विधानसभा) तक रोड शो करेंगे। राहुल गांधी  शाम 5:10 से 5:25 तक लेबर चौक जबलपुर से कांचघर चौक (जबलपुर ईस्ट विधानसभा) प्रस्थान करेंगे। यहां शाम 5:30 वे जबलपुर ईस्ट कांचघर चौक पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।

वहीं, एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी गुरुवार सुबह 9 बजे, विशेष विमान से दिल्ली से इलाहाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी और सुबह 10:15 बजे गांधी का इलाहाबाद आगमन। यहां से सुबह 10:25 बजे वे प्रयागराज एयरपोर्ट से सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा अंतर्गत मझगंवा के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगी। मझगंवा में 11 बजे से 12 बजे तक वह चुनावी रैली में शामिल होंगी।

प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा चित्रकूट से रीवा के लिये प्रस्थान करेंगी। वहदोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक रीवा के एसएएफ़ ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी और दोपहर 01:30 बजे रीवा से इलाहाबाद के लिये प्रस्थान करेंगी। कांग्रेस महासचिव दोपहर 02 बजे इलाहाबाद से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। चुनाव से पूर्व राहुल और प्रियंका गांधी के ये दौरे कांग्रेस एक लिए बेहद अहम है।