MP Election 2023: अबकी दीवाली-कांग्रेस वाली नारे के साथ भोपाल-इंदौर की सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

भोपाल और इंदौर में शनिवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अबकी दीवाली-कांग्रेेस वाली थीम पर हजारों की संख्या में शामिल बेटियों, महिलाओं और आम नागरिकों की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई।

Updated: Nov 11, 2023, 07:31 PM IST

भोपाल। दिवाली की पूर्व संध्या पर भोपाल और इंदौर में शनिवार जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अबकी दीवाली-कांग्रेेस वाली थीम पर हजारों की संख्या में शामिल बेटियों, महिलाओं और आम नागरिकों की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा बाद में सभा में तब्दील हुई जहां कांग्रेस नेताओं जनता को संबोधित किया। भोपाल में इस यात्रा में कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मप्र की साढ़े आठ करोड़ जनता कह रही है कि फिर से कांग्रेस की सरकार मप्र में आयेगी, समूचा मप्र कह रहा है कि अबकी दीवाली कांग्रेस वाली। हर घर में उम्मीद की एक रोशनी जगमगा रही है।

बता दें कि समूचे मध्य प्रदेश में इस बार दीपावली की अभिभूत कर देने वाली रौनक दिखाई दे रही है। मप्र कांग्रेस द्वारा ‘अबकी दीवाली कांग्रेस वाली’ थीम के साथ भोपाल-इंदौर में भव्य आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश की बहनों ने कांग्रेस के वचनों के साथ कांग्रेस सरकार मप्र में लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है। तलैया स्थित कालीमंदिर चौराहे से नीलम पार्क, लिली टॉकीज, पुलिस 7 वीं वाहिनी रोड होते हुये खटलापुरा मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा में हजारों बेटियों के साथ कांग्रेसजनों और नागरिकों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

सुरजेवाला ने कहा कि समूचे मप्र के लोग इस बार कांग्रेस की भावी सरकार बनने की प्रत्याशा में अनेकांे सौगात लिये दोगुने उत्साह से दीपावली मना रहे हैं। उन्होंने कहा:- 

अबकी दीवाली-किसान वाली
किसान के चेहरे पर अद्भुत चमक दिखायी दे रही है, उसे इस बात का आभास है कि इस बार कांग्रेस की सरकार आने पर उसे गेहूं की फसल के दाम 2600 रू. क्विंटल मिलेंगे जो आगे जाकर 3000 रू. तक बढ़ जायेंगे। साथ ही धान 2500 रू. क्विंटल में कांग्रेस की सरकार खरीदेगी, उसकी पांच हार्स पॉवर तक की मोटर की बिजली मुफ्त होगी और दो लाख रूपये तक का बकाया कर्ज भी माफ होगा। 

अबकी दीवाली-बेटियों वाली: 
लंबे समय से महिलाएं महंगाई की मार झेल रही हैं, इस बार दीपावली पर उसे एक उम्मीद का दीपक कांग्रेस की सरकार के रूप में प्रज्ज्वलित होते हुए दिखायी दे रहा है। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश की महिलाओं को 1500 रू. प्रतिमाह मिलेंगे, गैस का सिलेण्डर 500 रू. में मिलेगा। ‘मेरी बिटियां रानी’ योजना के तहत जन्म से विवाह तक 2 लाख 51 हजार रूपये मिलेंगे। महिलाओं को स्टार्टअप के लिए 25 लाख रूपये मात्र दो प्रतिशत ब्याज दर पर, बेटियों के विवाह पर 1 लाख 1000 रूपये मिलेंगे। 

अबकी दीवाली-बच्चों वाली: 
दीपावली के उत्साह में बच्चें कहां पीछे रहने वाले हैं। प्रदेश के बच्चों को इस बात की खुशी है कि अब उन्हें स्कूल जाने पर प्रतिमाह 500 से 1500 रू. मिलेंगे। 

अबकी दीवाली-मुफ्त बिजली वाली: 
मप्र के नागरिकों को इस बात का बेहद उत्साह है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 100 यूनिट तक बिजली का कोई बिल नहीं आयेगा, अर्थात मुफ्त रहेगी और 100 से 200 तक बिजली बिल हाफ रहेगा। मप्र के 95 प्रतिशत तक घरेलू बिजली के उपभोक्ता इस दायरे में आ जायेंगे। 

अबकी दीवाली-सेहत वाली: 
प्रदेश के नागरिक अब राहत की सांस ले रहे हैं। क्योंकि अब 25 लाख रूपये तक का शासकीय और निजी अस्पतालों में उनका इलाज कांग्रेस की सरकार करायेगी, 25 लाख रू. तक का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा और 10 लाख रू. तक का दुर्घटना बीमा कराया जायेगा।

अबकी दीवाली-पुरानी पेंशन वाली: 
मप्र के लाखों शासकीय कर्मचारी मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने की प्रतिक्षा कर रहे हैं, क्योंकि सरकार बनते ही उनकी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जायेगी।

अबकी दीवाली-युवाओं, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों वाली: 
समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े हुए लोग आगे आयेंगे, हम कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करायेंगे और आदिवासी भाई 4000 रू. प्रति बैग तेंदूपत्ता का पायेंगे। बैकलॉग के लाखों खाली पद भरे जायेंगे, बेरोजगार युवा 3000 रू. तक बेरोजगारी भत्ता पायेंगे। 
 
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा नेटा डिसूजा, अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अभय दुबे, विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, संजीव सक्सेना, संतोष कंसाना, अभिषेक शर्मा, सहित हजारों बेटियां, कांग्रेसजनों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। वहीं इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, कांग्रेस नेता पंकज संघवी सहित शहर के प्रमुख नेता शामिल हुए।