MP: राज्यस्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा, भोपाल की सौम्‍या तिवारी को दिया जाएगा एकलव्‍य पुरस्कार

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने 2022 के राज्यस्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। भोपाल की सौम्या तीवारी को एकलव्य एवं इंदौर के आवेश खान को विक्रम पुरस्कार दिया जाएगा।

Updated: Aug 02, 2023, 07:15 PM IST

image courtesy- India today
image courtesy- India today

भोपाल। मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खेल प्रतीभा में उत्कृष्टता लाने के लिए प्रत्येक वर्ष राज्यस्तर पर विक्रम, एकल्वय और विश्वामित्र पुरस्कार दिए जाते हैं। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के खेल पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। वर्ष 2022 के प्रदर्शन के लिए 11 खिलाड़ियों को एकल्वय, 10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र और एक खेल हस्ती को लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा।

एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रुपये दिए जाते हैं। वहीं विक्रम और विश्वामित्र पुरस्कार के विजेताओं को दो लाख रुपये की राशि दी जाती है। इसके साथ ही वर्ष 2013 से प्रदेश के राजकीय खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार दिया जाता है। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि दी जाती है। 

एकलव्य पुरस्कार विजेता 

वर्ष 2022 में एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल से सौम्या तिवारी (क्रिकेट), आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) का नाम घोषित हुआ है। राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार विजेता

वर्ष 2022 में विक्रम पुरस्कार भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार को दिए जाएंगे। 

वहीं खिलाड़ियों को सही प्रशिक्षण देने के लिए वर्ष 2022 का विश्वामित्र पुरस्कार भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीय को दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्यस्तरीय लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड के लिए इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) के नाम की घोषणा की गई है।