उज्जैन में डीजे बजाने को लेकर बर्थडे पार्टी में चली गोली, एक की मौत, एक घायल
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बर्थडे पार्टी में डीजे बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोलीबारी में एक की मौत हो गई, एक घायल है

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में बर्थडे पार्टी में डीजे बचाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। गोलीबारी में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। उसे इलाज के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया।
घटना तराना तहसील के कायथा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जब बुधवार शाम बर्थडे पार्टी में डीजे बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव से ही रंजिश चल रही थी और फिर डीजे की बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विजेंद्र सिंह राठौर और तिलक सिंह राठौर ने राजेंद्र सिंह पंवार पर अचानक गोली चला दी। बीच-बचाव करने आए कालूसिंह को भी गोली लगी उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उज्जैन एसएसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि आरोपी तिलक सिंह सेना का जवान है। पश्चिम बंगाल में पदस्थ था। आठ दिन की छुट्टी पर गांव आया था। इसकी जानकारी निकाली जा रही है। संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।