नरसिंहपुर में पुलिसकर्मियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल

सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी अपने स्टाफ एएसआइ अनिल तेकाम और आरक्षक विजय व दुलीचंद के साथ किसी काम से निकले थे। लेकिन रास्ते में ही उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

Updated: Aug 09, 2023, 06:53 AM IST

Image courtesy-  Naidunia
Image courtesy- Naidunia

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आए दिन सडृक हादसे हो रहे हैं। शनिवार दोपहर यहां फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें पुलिसकर्मियों की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में सिंहपुर चौकी प्रभारी सहित एक एएसआई और दो आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को पहले नरसिंहपुर अस्पताल लाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। 

घटनास्थल पर घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने उठाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त कार चौकी प्रभारी मरावी की निजी कार है, दुर्घटना का कारण अभी साफ नहीं है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। 

घटना में बताया जा रहा है कि सिंहपुर चौकी प्रभारी यादवेंद्र मरावी निजी कार से किसी कार्य के लिए निकले थे उनके साथ स्टाफ भी था जिसमें एएसआइ अनिल तेकाम और आरक्षक विजय व दुलीचंद शामिल थे। उनकी कार जैसे ही मगरधा चौराहा के पास पहुंची तो अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे कार में मौजूद सभी पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।