BJP प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma के स्वागत में खड़े रहे IG Sagar
पुलिसर्मियों ने वर्दी में भाजपा कार्यकर्ताओं को परोसी चाय। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने उठाए सवाल

सागर आईजी ने अनिल शर्मा ने पद की गरिमा के विपरित बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के स्वागत में सड़क पर खड़े रहे। इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवभगत भी की है। यह वीडियो वायरल होने के बाद राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के इस कृत्य पर सवाल उठाए हैं। विवेक तन्खा ने DGP होम सेक्रेटरी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग करते ट्वीट किया है कि इस पर क्या कार्रवाई करेंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सागर के आईजी अनिल शर्मा हाईवे पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आईजी अनिल शर्मा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के सामने हाथ जोड़कर चाय पीने के लिए मनुहार करते नजर आए। इसके बाद वीडी शर्मा कार से उतरे और अकेले में बात करने के बाद चाय पी। इस दौरान इस वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले के साथ आए भाजपा कार्यकर्ताओं को चाय परोसते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो 2 जून का बताया जा रहा है। वीडी शर्मा सागर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद जबलपुर जा रहे थे।
Will the Home Secy & DGP MP & @ChouhanShivraj @drnarottammisra comment if this conduct of IG Sagar & subordinates inspires public confidence in Police !! Is it Ag service conduct rules !! Is MP govt contemplating any action !! Warrants Parliamentary discussion pic.twitter.com/Llq9SPD3wt
— Vivek Tankha (@VTankha) June 8, 2020
गौरतलब है कि सिविल सेवा अधिनियम 1965 के तहत पुलिस अधिकारी किसी भी राजनीतिक दल के नेता का आवभगत या स्वागत सत्कार नहीं कर सकते हैं।