उमा भारती पर शिवराज सिंह का धोबी पछाड़ दांव

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Updated: Jan 19, 2022, 02:59 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

उमा ने बैन मांगा, सरकार ने सस्ती कर दी शराब

बीजेपी की कद्दावर नेता उमा भारती ने मध्यप्रदेश में।शराब बंदी की मांग की थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रदेश में शराब सस्ती कर दी। कैबिनेट ने घर पर शराब रखने की सीमा भी बढ़ा दी है। अब लोग पहले के मुकाबले 4 गुना ज्यादा शराब घर पर रख सकेंगे। 


एक्शन में कांग्रेस, घर घर जाएंगे नेता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस 1 फरवरी से घर घर जा कर लोगों से सम्पर्क करेगी। उन्होंने कहा है कि भीड़ भरी रैलियों, सभाओं का दौर खत्म हो चुका है। जनता से सीधा संपर्क और संवाद रखने वाला नेता ही भविष्य में टिक सकेगा। 

कमलनाथ के वीडियो पर बीजेपी की आपत्ति

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर बना एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक फिल्मी दृश्य में कमलनाथ को शिवराज के कथित जंगल राज से छुटकारा देते दिखाया गया है। बीजेपी ने इस पर आपत्ति ली है।