मौसम ने बदली करवट, 24 घंटे में भोपाल समेत 35 ज़िलों में बारिश का अनुमान

आज और कल भोपाल सहित 35 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना, दक्षिण-पूर्वी मप्र में बना है ऊपरी हवा का चक्रवात।

Updated: Apr 30, 2021, 05:52 AM IST

Photo courtesy: ABP
Photo courtesy: ABP

भोपाल। अप्रैल महीने के अंत और मई महीने के शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के अधिकांश ज़िलों में तेज हवा चलने, गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें भोपाल संभाग समेत मालवा, निमाड़, महाकौशल, ग्वालियर, चंबल और विंध्य सहित प्रदेश के 35 जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ लाइन बनी है। जिसके कारण भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को धूलभरी तेज आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

 िुिूूभोपाल शहर में गुरुवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा माना जा रहा है। 11  बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। तीखी धूप के साथ उमस और बादल भी छाए रहे। इस वजह से दिन में लोग गर्मी से बेहाल होते रहे। 

गौरतलब है कि गुरुवार को दोपहर होने से पहले सुबह 6 घंटे में ही तापमान में 13.6 डिग्री का इजाफा हो गया था। रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इस वजह से मौसम प्रभावित हुआ। हवा का रुख दक्षिणी रहा। इसके कारण तापमान में इजाफा हुआ। बताया जा रहा है 11 साल पहले अप्रैल महीने में इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को राजधानी भोपाल के होशंगाबाद रोड, मिसरोद, रचना नगर, शाहपुरा, अवधपुरी, अरेरा कॉलोनी, चार इमली, एमपी नगर में धूल भरी हवा चली। पुराने शहर के शाहजहांनाबाद, जिंसी, जहांगीराबाद, रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड समेत कई इलाकों में भी धूल भरी तेज हवा चली।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिन तक तेज हवा और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।