सतना में सांप कांटने से दो सगी बहनों की मौत, ग्रामीणों ने प्रशासन से की सर्प रोधी अभियान की मांग

घटना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की है। दोनों बहनों की मौत 24 घंटे के अंदर ही हो गई। दोनों मृतकों का आज नजदीकी जिला अस्पताल में आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में सांप रोधी अभियान चलाने की मांग की है।

Updated: Sep 06, 2025, 01:33 PM IST

Photo Courtesy: Naidunia
Photo Courtesy: Naidunia

सतना। मध्य प्रदेश के सतना में सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आई हैं। इस खबर से गांव में मातम का माहौल है। घटना जिले के नागौद थाना क्षेत्र की है। यहां एक ही परिवार की दो सगी बहनों को सांप ने काटा है। 

जिले के ग्राम खम्हारिया खुर्द छिंदा में अचानक दो सांप घूस गए थे। वहीं दोनों बहनों की मौत 24 घंटे के अंदर ही हो गई। दोनों मृतकों का आज नजदीकी जिला अस्पताल में आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। जमीदार साहू की छोटी बेटी सपना साहू (10) को बीती रात सांप ने डंस लिया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: इंदौर में तेज बारिश के बीच ढहा 3 मंजिला मकान, जिले के शासकीय अस्पतालों में अवकाश घोषित

परिवार बेटी के निधन से बुरी तरह टूट गया है। वो इससे उभरा भी नहीं था कि अगले दिन बड़ी बहन निशा साहू को भी सांप ने दंश मार दिया। परिजन आन-फानन में बड़ी बेटी को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव में सांप रोधी अभियान चलाने की मांग की है। वहीं बारिश के मौसम में इस इलाके के साथ-साथ आसपास के भी गांव में सांपों की मोजूगी बढ़ी है।