पन्ना में अज्ञात हमलावरों ने महिला और उसके बेटे की घर में घुसकर की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
स्थानीय पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर जांच में जुट गई हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे थे।

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मां और बेटे के मर्डर के मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महिला अपने घर से किराना दुकान संचालित करती थी। जबकि उसका पति पंजाब में मजदूरी करता था। यह हत्या की घटना मंगलवार-बुधवार देर रात की है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। जिसमें पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म किया जा सका। पुलिस के मुताबिक, मृतक पन्ना के रहूनिया गांव में सोनू कुशवाहा (25) अपने 5 साल के बड़े बेटे और डेढ़ साल के छोटे बेटे के साथ रहती थी। पति रामनारायण कुशवाहा पंजाब में मजदूरी करने गया है। बुधवार सुबह जब महिला और उसके बच्चे घर से बाहर नहीं आए तो ग्रामीणों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर झांककर देखा तो महिला और बच्चे की लाश दिखी।
यह भी पढ़ें: भोपाल में 5वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, तिमाही परीक्षा देकर लौटी थी घर
बता दें हमलावरों ने महिला और उसके 5 साल के बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया। साथ ही हमलावर घर में चोरी करके भी भाग निकले। जबकि सोनू का छोटा बेटा सुरक्षित है। एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया ने कहा जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में महिला के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है। मामला क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।