इंदौर में सब्जी बेचने वाले ने की आत्महत्या, कर्जदार लगातार परेशान कर रहे थे

परिजनों ने बताया कि मनोहर ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। और लौटा नहीं पा रहा था, कर्जदार से बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे और पैसे वापस देने के लिए दबाव बना रहे थे।

Publish: Aug 22, 2025, 11:48 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

इंदौर। जिले में सब्जी वाले ने कर्जदार से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने पिछले कुछ समय से कर्ज ले रखा था। वहीं अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जिन लोगों से लोन लिया था उनकी पहचान में जुट गई है। 

मृतक की पहचान मनोहर जायसवाल (52) के रूप में हुई। वह इंदौर के निरंजनपुर में सब्जी का ठेला लगाता था। उनकी बेटे सिद्धांत की जब नींद खुली तो उसने अपने पिता को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मनोहर कॉलोनी के अलावा अन्य जगह भी सब्जी बेचने जाता था। लेकिन पिछले कुछ समय से वह तनाव में था। 

यह भी पढ़ें: हाइटेक सुविधाओं से लैस होगा भोपाल का सुल्तानिया अस्पताल, ऑपरेशन थियेटर में काम कर सकेंगे रोबोट

वहीं परिजनों ने बताया कि मनोहर ने कुछ लोगों से कर्ज लिया था। और लौटा नहीं पा रहा था, कर्जदार से बार-बार फोन कर परेशान कर रहे थे और पैसे वापस देने के लिए कह रहे थे। परिवार नहीं अभी कहा कि वह दो-तीन दिन से अपनी दुकान नहीं जा रहा था। इस कारण वह इस स्थिति में आ गया और सुसाइड किया। वहीं पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।