MP चुनाव में हिंसा: कांग्रेस प्रत्याशी के सामने ड्राइवर की हत्या, नरेंद्र तोमर के विधानसभा में फायरिंग

छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा के ड्राइवर सलमान खान की हत्या कर दी गई, नाती राजा ने भाजपा प्रत्याशी पर अरविंद पटेरिया गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

Updated: Nov 17, 2023, 10:07 AM IST

छतरपुर/दिमनी। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर जारी मतदान के बीच कई जगहों से हिंसा की घटनाएं सामने आ रही है। छतरपुर जिले के राजनगर में कांग्रेस प्रत्याशी के सामने उनके ड्राइवर की हत्या कर दी गई। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी में भी दो पक्षों में गोलीबारी की सूचना है।

बताया जा रहा है कि छतरपुर जिले के राजनगर से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया गया। इसी दौरान उनके ड्राइवर सलमान खान की मौत हो गई है। विक्रम का आरोप है कि हमला भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया ने कराया।

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने आरोप लगाते हुए है कि मेरा सलमान (मृतक) गाड़ी पर नहीं चढ़ पाया और सामने वालों ने कह दिया कुचल दो इसको। नाती राजा अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा रोते हुए नजर आए।

उधर, मध्य प्रदेश की हाई प्राफाइल सीट दिमनी विधानसभा में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां दिमनी विधानसभा के मीरघान गाँव में चली गोली चली हैं। दो समुदायों के बीच गोलीबारी की जानकारी मिल रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। पूरे मामले में हवाई फ़ायर किए गये है। भगदड़ में गिरने से दो लोगों के घायल होने की खबर भी है।

अटेर विधानसभा में तनाव के बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के प्रत्याशियों को नजरबंद कर दिया गया है। पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और उनके भाई देवेंद्र भदोरिया को समर हाउस में पुलिस ने किया नजरबंद किया है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश कटारे को चौधरी की हवेली में नजरबंद किया गया।

झाबुआ विधानसभा के अंतरवेलिया गांव‌ में बीती बीती रात को तनाव के हालात देखने को मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार डा विक्रांत भूरिया का आरोप है। बीजेपी के लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया है। जिसके कारण गाड़ी के शीशे फुट गए हैं। निजी सहायक जयसिंह सिकरवार घायल, एफआईआर में अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप है। सोशल मीडिया पर बयान जारी कर विक्रांत भूरिया ने कहा कि यह भाजपा के गुंडों का हमला है।