कोरोना से जंग जीत घर लौटे एक्टर रणधीर कपूर, बोले- ‘बिल्कुल ठीक हूं’

एक्टर रणधीर कपूर कोरोना से जंग जीतकर घर लौट आए हैं। इसे लेकर उन्होंने अस्पताल के स्टाफ का शुक्रिया किया है।

Updated: May 14, 2021, 01:37 PM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

मुंबई। मशहूर फ़िल्म अभिनेता रणधीर कपूर को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कोकिला बेन अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। राज कपूर के सबसे बड़े बेटे और बॉलीवुड में मशहूर एक्टर रह चुके रणधीर कपूर की तबियत बिगड़ने पर 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर उनका इलाज चल रहा था। कोरोना को हराकर घर लौटे रणधीर कपूर ने कहा कि मैं घर लौट चुका हूं और बिल्कुल ठीक हूं।


एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने बताया कि वे अभी किसी से मुलाकात नहीं कर सकते। यहां तक की पत्नी बबीता और बेटियों करिश्मा और करीना भी अभी कुछ दिनों तक उनसे मिल नहीं पाएंगी। उन्होंने कहा डॉक्टर्स ने अभी कुछ दिनों तक अलग ही रहने की सलाह दी है। उन्होंने अस्पताल के पूरे स्टाफ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, अस्पताल के डाक्टर बहुत केयर की। अस्पताल के लोग बेहद शानदार हैं। उन्होंने कहा कि मुझे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी। भगवान की मुझ पर कृपा है। 


गौरतलब है कि रणधीर कपूर की 29 अप्रैल को तबीयत बिगड़ने के बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका कोरोना टेस्ट किया गया। कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटीव आई थी। रणधीर कपूर को सबसे पहले हल्का बुखार महसूस हुआ था। जिसके बाद वो कांपने लगे थे। कई दिनों के लंबे इलाज के बाद आखिर वो कोरोना को हराकर घर वापस लौट आए है। कोरोना पॉजिटीव होने के बाद रणधीर ने कहा था कि, वो पूरी तरह से सुरक्षा का पालन कर थे और इसके बावजूद उन्हें कोरोना हो गया। इस बात से वो काफी हैरान है।