हाइड्रोजन बम पर बंद है EC और मोदी की बोलती, ये वोट चोर हैं, किशनगंज में गरजे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के नेता 2-2 राज्यों में वोट कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते हैं वोट चोरी कर के चुनाव जीतते हैं।
किशनगंज। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को किशनगंज में महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में सभा की। इस दौरान उन्होंने मोदी और चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में वोट चोरी कर के सरकार बना चुके हैं। बिहार में भी ये यही करने वाले हैं।
राहुल गांधी ने उपस्थित जनसैलाब से पूछा कि आपने हरियाणा वाला हाइड्रोजन बम देखा है या नहीं। उन्होंने कहा, 'मैंने इन लोगों को बोलती बंद दी है। मैंने आरोप लगाया कि मोदी और चीफ इलेक्शन कमिश्नर वोट चोरी कर रहे हैं। मोदी जी ने एक बार भी कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहा है, मैं वोट चोरी नहीं कर रहा हूं। ज्ञानेश कुमार ने बोला। ये बोल नहीं सकते हैं। क्यों कि हमने जो आरोप लगाए हैं वो बिल्कुल सही हैं। बीजेपी के नेता 2-2 राज्यों में वोट कर रहे हैं। मोदी और अमित शाह चुनाव नहीं जीतते हैं वोट चोरी कर के चुनाव जीतते हैं।'
राहुल गांधी ने लोगों से पूछा, 'आपका मूड कैसा है। हिंदुस्तान में 2 विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ RSS जो जाति, भाषा, महिला-पुरुष। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी महागठबंधन जो देश को जोड़ना चाहता है। हर धर्म और जाति जोड़ना चाहता है। मैंने 4 हजार किलोमीटर यात्रा की। उसका एक ही मकसद था। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना। वो कहते हैं नफरत फैलाना है। यही राजनीति चल रही है।'
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'मैंने 4 हजार किलोमीटर यात्रा की। उसका एक ही मकसद था। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना। वो कहते हैं नफरत फैलाना है। यही राजनीति चल रही है। नरेंद्र मोदी में उनके खून में उनकी सोच में नफरत है। वो बांटना चाहते हैं नफरत फैलाना चाहते हैं। मेरे खून में मोहब्बत है। हम दोनों में ये फर्क है। नफरत से उनको क्या मिलता है। इससे इनको देश का धन मिलता है। जनता का ध्यान भटकाते हैं। जनता को डराते हैं। जब जनता डरती है तो सही सवाल नहीं पूछती है।'
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की राजनीति में 3-4 सवाल हैं। पहला देश के युवा को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। दूसरा बिना शिक्षा कॉलेज के कैसे मिलेगा। तीसरा बिहार में यूनिवर्सिटी बेची जा रही है या बंद हो रही है। बिहार का युवा दूसरे प्रदेशों में मजदूरी कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा, 'मैं बिहार के युवाओं से सवाल पूछना चाहता हूं। मैं देश के किसी भी प्रदेश में जाता हूं तो वहां मुझे बिहार के लोग दिखाई देते हैं। दुबई जैसी जगह को आपने अपने खून पसीने से बनाया है। मेरा आपसे सवाल है कि जब आप दुबई और बेंगलुरु जैसा शहर बना सकते हो तो ये बिहार में क्यों नहीं कर पाते हो।'
कांग्रेस नेता ने कहा, 'एक समय होता था जब नालंदा की यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर थी। जापान, कोरिया, इंग्लैंड से लोग पढ़ाई करने आते थे। दुनिया की शिक्षा का सेंटर नालंदा था। आज बिहार की यूनिवर्सिटी के बार में दूसरे लोगों से पूछिए। कहते हैं यहां सिर्फ पेपर लीक होता है। जिनकी सेटिंग है उन्हें पेपर मिल जाता है। बिहार के बाकी युवा देखते रह जाते हैं। बीजेपी जहां भी जाती है नफरत फैलाती है। हम मोहब्बत की दुकान वाले हैं। महागठबंधन की सरकार हर जाति की होगी। हर धर्म की होगी। पिछड़ों की होगी। किसानों की होगी। मजदूरों की होगी। इस सरकार के दरवाजे आप सबके लिए हमेशा खुले रहेंगे।'




