Durga Idol immersion: विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में गोली लगने से 1 की मौत 20 घायल 

स्थानीय लोगों का पुलिस पर गोली चलने का आरोप, कुछ पुलिस वाले भी जख्मी 

Updated: Oct 27, 2020, 11:13 PM IST

Photo Courtesy: Aajtak
Photo Courtesy: Aajtak

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में विसर्जन के दौरान पुलिस और भीड़ में हिंसक झड़प हो गई। जिसमे एक व्यक्ति के मरने की खबर है। वही 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। बीते सोमवार को शहर के दीनदयाल चौक पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। जिसमें पुलिस पर भी हमले की खबर है। इस दौरान यहां पर जमकर लाठी, डंडे, पत्थर चले साथ ही फायरिंग भी हुई। मरने वाले व्यक्ति का नाम अनुराग पोद्दार बताया जा रहा है। 

पुलिस का इस पूरी घटना पर कहना है कि पहले भीड़ में कुछ लोगों द्वारा कुछ अपवाह फैलाई गई, जिसके बाद भीड़ ने पुलिस पर पत्थर चलाए साथ ही पुलिस पर फायरिंग भी की गई। घटनास्थल से हमने 3 हथियार, गोलियां और कुछ खाली खोखे भी बरामद किए गए हैं। इस घटना में एक पुलिसवाले का सिर फट गया है, जबकि 20 पुलिस वाले घायल हुए हैं। 

पुलिस के अनुसार घटना के दौरान 18 साल के अनुराग की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि गोली लगने की वजह से 5 अन्य लोग घायल हुए है। जिन्हें मुंगेर के सदर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वही इस पूरी घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की गोली से ही अनुराग की मौत हो गई है। शहर के माहौल को देखते हुए पुरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

मुंगेर में पहले चरण में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में यह घटना पुलिस की लचर व्यवस्था और उनकी कार्यशैली पर सवाल कई सवाल खड़े करती है। वहीं दूसरी ओर चुनावों के लिहाज से शहर की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोलती नज़र आती है। 

पुलिस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी। हालांकि अभी स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें और संयमित रहे।