छत्तीसगढ़ के बाद राजस्थान सरकार ने भी बढ़ाए हिमांचल के लिए मदद के हाथ, राहत कोष में दिए 15 करोड़
बीते शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आपदाग्रस्त हिमांचल प्रदेश के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि के ऐलान किया, इसके साथ ही अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने भी सहायता के रूप में 11 करोड़ रुपए की घोषणा की है।

भोपाल। देवभूमि हिमाचल प्रदेश इस भारी तबाही का सामना कर रहा है। बाढ़, बारिश और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत और कई घर तबाह हो चुके हैं। यहां सबकुछ उथल-पुथल हो गया है। इस तबाही ने कई लोगों को बेघर कर दिया है। संकट की इस घड़ी में आपदाग्रस्त हिमाचल की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार भी आगे आई है।
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है यह जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट के जरिये दी। उन्होंने कहा कि हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 18, 2023
हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। मैं ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना…
राजस्थान सरकार के आगे आने पर हिमांचल प्रदेश के मुख्यंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्थान सरकार के धन्यवाद देते ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से पहुंचे भारी नुकसान के मद्देनज़र, प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की अर्थिक मदद देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त करता हूं।गंभीर आपदा की इस मुश्किल घड़ी में विभिन्न राज्य हमें सहयोग दे रहे हैं। इस पुनीत कार्य के लिए समस्त प्रदेशवासी उनके प्रति कृतज्ञ हैं।
हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से पहुंचे भारी नुकसान के मद्देनज़र, प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की अर्थिक मदद देने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी का व्यक्तिगत तौर पर आभार व्यक्त करता हूं।गंभीर आपदा की इस… pic.twitter.com/P6zjCYDgga
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 19, 2023
बता दें कि बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री बघेल ने 11 करोड़ रुपए की सहायता देने की घोषणा की। इसको लेकर उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि, 'देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं।
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 18, 2023
हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना…
इसके साथ ही राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन से राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से जिला रेडक्रॉस शाखाओं को राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा शाखाओं को भेजी गई हैं। राहत सामग्री में स्वच्छता किट, तिरपाल, कंबल, टैंट उपलब्ध करवाए गए हैं।