पीएम अब इस्तेमाल करेंगे आखिरी हथियार, कर्नाटक चुनाव में ED, IT और CBI की एंट्री: सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हमारे पास प्रामाणिक जानकारी है कि भाजपा अपने मंत्रियों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करने में असमर्थ है। विधायक लड़ने से इनकार कर रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा में बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरजेवाला ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा है। केंद्र ने उन्हें कांग्रेस नेताओं और उम्मीदवारों के खिलाफ छापेमारी करने के लिए कहा है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पार्टी के पास इस बात की पूरी जानकारी है कि भाजपा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करने में विफल है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि चुनावी राज्य में भाजपा में लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक का आंकड़ा पार करेगी।
सुरजेवाला ने दावा किया कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि भाजपा अपने मंत्रियों के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन नहीं कर पा रही है और विधायक सीटों पर चुनाव लड़ने से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में भाजपा से बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। लगभग 10 विधायक, एमएलसी, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी इस्तीफा दे चुके हैं। उनके बोर्ड और निगम अध्यक्ष दर्जनों में इस्तीफा दे चुके हैं और कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।'
"The ED, IT & CBI have been brought into function as the BJP faces a mass exodus in Karnataka"
— Indian Youth Congress (@IYC) April 5, 2023
-@rssurjewala Ji pic.twitter.com/u7CcxyQWgw
रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाते हुए कहा, 'इसलिए, पीएम मोदी ने अपने आखिरी शस्त्रों का उपयोग करने का फैसला किया है जो बुरी तरह विफल होगा। हमारे पास जानकारी है कि कांग्रेस नेताओं, उम्मीदवारों और संभावित पार्टी उम्मीदवारों पर राज्य भर में छापेमारी करने के लिए सैकड़ों IT और ED के अधिकारियों को कर्नाटक भेजा गया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी झुकेगी नहीं और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।'
सुरजेवाला ने ईडी, आईटी अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा, 'आप जो भी गलत काम कर रहे हैं, उसका हिसाब लिया जाएगा।' इस दौरान कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि, 'कर्नाटक में कांग्रेस की लहर है और पार्टी आराम से बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। भाजपा आलाकमान अच्छी तरह जानता है कि कर्नाटक में भाजपा डूब रही है और वह सत्ता में नहीं आ सकती। नफरत की राजनीति और हिंदुत्व कर्नाटक चुनाव 2023 में काम नहीं कर रहा है।'