शिवराज चौहान बार बार क्यों ले रहे कमलनाथ का नाम ...

मध्यप्रदेश के अखबारों में छपी तमाम ख़बरों का जायज़ा हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश में

Updated: Oct 17, 2021, 02:55 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

सीएम चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली सभा बुरहानपुर विधानसभा में हुई। 20 मिनट के भाषण में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने से ज्यादा कमलनाथ को याद किया। बार-बार उनका नाम लेकर निशाना साधते रहे। 

कमलनाथ का प्रचार अभियान आज से

विधानसभा की तीन और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल रविवार से और अधिक गरमाएगा। भाजपा प्रचार अभियान शुरू कर चुकी है। अब कमल नाथ उपचुनाव वाले क्षेत्रों में प्रचार को मोर्चा संभालेंगे। 


डीजल के दाम बढ़े, किसान परेशान

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि से किसान परेशान हैं। तीन साल में डीजल की कीमतों में 34 रुपए तक की वृद्धि हुई है, इसलिए खेती की लागत दोगुनी महंगी हो गई है। इसके परिणामस्वरूप खेती संबंधी अन्य कार्यों की लागत भी बढ़ गई है।