MP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सुरजेवाला को बनाया सीनियर ऑब्जर्वर, प्रीतम सिंह बने छत्तीसगढ़ के सीनियर ऑब्जर्वर

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए ऑब्जर्वर, सुरजेवाला होंगे एमपी के सीनियर ऑब्जर्वर, चंद्रकांत हेगड़े होंगे ऑब्जर्वर

Updated: Aug 02, 2023, 07:00 AM IST

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां कर दी है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। जबकि चंद्रकांत हेगड़े एमपी में ऑब्जर्वर होंगे।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चुनाव वाले 5 राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए सोमवार को कांग्रेस ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश की कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ का ऑब्जर्वर बनाया गया है। हालांकि, छत्तीसगढ़ के सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह होंगे। 

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। जबकि शशिकांत सेंथिल राज्य के ऑब्जर्वर होंगे। वहीं, दीपा दासमुंशी को तेलंगाना का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। श्रीवेला प्रसाद तेलंगाना के ऑब्जर्वर होंगे। सचिन राव को पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। 

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये नियुक्तियां की हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।