भाजपा सरकार में सुनवाई के लिए न्याय यात्रा निकलेगा आरएसएस कार्यकर्ता

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Aug 25, 2021, 02:55 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

लापता भतीजी के न मिलने से हताश संघ कार्यकर्ता

नीमच जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता महेश जोशी ने भाजपा सरकार में सुनवाई न होने पर आंदोलन की राह चुनी है। सात माह से लापता भतीजी की कोई जानकारी नहीं मिलने पर वह भोपाल तक न्याय यात्रा निकालेंगे। 


22 लाख करोड़ कमाए फिर भी पेट्रोल के बढ़ते दाम प्रोपेगैंडा

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों रहने वाली सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अब महंगाई को कांग्रेस की मानसिकताय फोकटका प्रोपेगैंडा बना दिया है। उन्होंने कहा, ये लोग प्रोपेगैंडा (दुष्प्रचार) करते हैं कि डीजल पेट्रोल महंगा है और जनता समझती है कि भाजपा के कारण महंगाई बढ़ रही है। दूसरी तरफ, आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार ने सात साल में पेट्रोलियम पदार्थों से 22 लाख करोड़ की कमाई की है।

महंगी बिजली क्यों खरीदी बताओ सरकार

बिजली कंपनियों ने 5,413 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई जनता से करने के लिए मप्र ऊर्जा नियामक आयोग से अनुमति मांगी है। इस पर जनता के प्रतिनिधियों व संगठनों ने आपत्ति जताते हुए पूछा है कि निजी क्षेत्र से महंगी बिजली क्यों खरीदी, ऐसी क्या मजबूरियां थीं, जिसकी जानकारी जनता से छिपाई गई।