भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटें में बढ़े 8.10 प्रतिशत नए केस, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 हजार पार

ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या पहुंची 415, बीते 24 घंटों में 387 कोरोना मरीजों की मौत, देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 77,032 है

Updated: Dec 25, 2021, 06:37 AM IST

Photo Courtesy: DNA
Photo Courtesy: DNA

दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। देश में नए वेरिएंट ओमिक्रोन के 415 मरीज हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के नए 7,189 मरीजों की पुष्टि हुई है। जोकी करीब 8.10 प्रतिशत की दर से बढ़ गया है। दो दिन पहले 6650 मरीजों की पुष्टि हुई थी।

भारत में नए वेरिएंट से संक्रमित 415  मरीजों में से 115 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं कई मरीज ऐसे भी हैं जो देश छोड़कर चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा केस 108 मरीज महाराष्ट्र से मिले हैं। दिल्ली में 79, गुजरात में 43, तेलंगाना में 38, केरल में 37, तमिलनाडु में 34 और कर्नाटक में 31 मरीजों की पुष्टि हुई है।

वहीं मध्यप्रदेश मे कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 32 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 7,93,613 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 208 है, अब तक कुल 10,5032 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Humsamvet (@humsamvet)

 

और पढ़ें: Bhopal Corona: IAS पी नरहरि की चौथी रिपोर्ट पॉजिटिव, दुबई से भोपाल आई महिला ने बढ़ाई चिंता

देशभर में 7,286 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। जिसके बाद देशभर में कोरोना से स्वस्थ्य होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,42,23,263 पहुंच गई है। देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 77,032 है। बीते 24 घंटों में कोरोना से 387 लोगों ने दम तोड़ा है। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4,79,520 तक पहुंच गया है। देशभर में अब तक  करीब 141.01 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.40 प्रतिशत है। जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा माना जा रहा है। हालांकि देश में कोरोना के केस 8 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं, लेकिन इनसे मरने वालों के आंकड़े कम नहीं हो रहे हैं। क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों ने नाइट कर्फ्यू समेत कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं।