कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 10 मई को होगा चुनाव
इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार का नाम था।

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में में एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है।
इसके अलावा, मंगलोर से यूटी अब्दुल खादर अली फरीद, श्रृंगेरी से टीडी राजगौड़ा, शिवाजी नगर से रिजवान इरशद, विजय नगर से एम कृष्णम्प्पा और बेल्लारी आरक्षित सीट से बी नागेंद्र को टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों के नाम की पहली सूची जारी की थी।
AICC PRESS RELEASE
— INC Sandesh (@INCSandesh) April 6, 2023
ASSEMBLY ELECTIONS - 2023
KARNATAKA pic.twitter.com/MfL2Qg1KMC
उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का नाम था। साथ ही कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का नाम भी शामिल था। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा से चुनाव मैदान में उतारा गया।
बता दें कि चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की ताऱीकों का ऐलान 29 मार्च को कर दिया था। कर्नाटक में एक चरण में चुनाव होने है। 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। यहां पिछली बार मई 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और JDS ने 37 सीटें जीती थीं।