लालू को लगी बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी, दोनों आईसीयू में शिफ्ट, बेटे तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो
लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपेशन सिंगापुर में सफल रहा है। इस बात की जानकारी उनके बेटे तेजस्वी ने ट्वीट करके भी दी है।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में हुआ किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि सिंगापुर में लालू प्रसाद का ऑपरेशन सफल रहा है। ऑपरेशन सफल होने के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी लगाया गया है। तेजस्वी यादव ने बताया कि डोनर रोहिणी और लालू यादव दोनों स्वस्थ्य हैं और डॉक्टरों की देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 5, 2022
डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद। pic.twitter.com/JR4f3XRCn2
बता दें कि सोमवार की सुबह ही सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ। इस मौके पर सिंगापुर में उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरा परिवार भी मौजूद है। इससे पहले आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के सिंगापुर में हुए सफल ऑपरेशन और उनके दीर्घायु को लेकर पूरे बिहार में हवन पूजन का दौर चलता रहा।
मेरे पिता श्री लालू प्रसाद जी के स्वास्थ कामना को लेकर आज पटना स्थित अपने आवास पर महामृत्युंजय एवं रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया.. pic.twitter.com/7jzc6lqeIg
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 5, 2022
राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के शीतला माता मंदिर में हवन पूजन और महामृत्युंजय का जाप कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने आरजेडी अध्यक्ष को गरीबों का मसीहा और जन जन का नेता बनाते हुए उनके लिये मंगल कामना की। उधर बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महामृतुंजय मंत्र का जाप और रुद्राभिषेक करते दिखे।