दिल्ली-मुंबई के बीच फ्लाइट और ट्रेन सेवा बंद करने पर विचार

दिल्ली में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ने के कारण उद्धव ठाकरे सरकार दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ानें और रेल सेवा बंद करने के बारे में सोच-विचार कर रही है

Updated: Nov 21, 2020, 12:45 AM IST

Photo Courtesy : Patrika
Photo Courtesy : Patrika

मुंबई। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र की उद्धव सरकार मुंबई और दिल्ली के बीच फ्लाइट और रेल सेवा को बंद करने पर विचार कर रही है। ख़बरें है कि उद्धव सरकार ने सेवाओं को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव को अपनी मंज़ूरी दे दी है। जल्द ही अधिकारियों को इस प्रस्ताव का आखिरी मसौदा तैयार करना है। 

दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अधिकारियों से बातचीत के दौरान प्रस्ताव रखा गया कि कोरोना को रोकने के लिए दोनों राज्यों के बीच आवागमन को रोक दिया जाए। दिल्ली में कोरोना के मामलों में अचानक से उछाल देखने को मिला है। दिल्ली और मुंबई के बीच लोगों का आना-जाना बहुत होता है। लिहाज़ा  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। 

यह भी पढ़ें : आपको बार-बार जगाना हमारा काम नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट की केजरीवाल सरकार को फटकार

हालांकि ट्रेनों और फ्लाइट्स की आवाजाही को अचानक से बंद नहीं किया जाएगा। इसके लिए लोगों को कम से कम 48 घंटे का वक्त देने पर विचार किया जा रहा है। रेल और फ्लाइट सेवाओं को कब तक बंद रखा जाएगा, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली में जब तक कोरोना के मामले कम होना शुरू नहीं होते तब तक इन सेवाओं को बंद ही रखा जाएगा।