पराये हुए अपने और अपने हुए पराये

22 सीटों पर भाजपा की बढ़ी टेंशन

Publish: May 15, 2020, 11:53 PM IST

Photo courtesy : aajtak
Photo courtesy : aajtak

मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में घमासान तेज है। दरअसल, कल हुई एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और सूत्रों के मुताबिक संगठन मंत्री सुहास भगत ने इस बात के पुख्ता संकेत दिए कि आगामी चुनाव में 24 में से 22 सीटों पर सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक ही भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके बाद इन सभी 22 सीटों के बड़े भाजपा नेताओं में हलचल है।

Click  भाजपा : वो हैं जरा खफा-खफा

हाल में ही हाटपिपल्या के पूर्व विधायक दीपक जोशी ने भी यह बयान देकर भाजपा की टेंशन बढ़ा दी थी कि उनके लिए सभी विकल्प खुले हैं। इसी बयान के बाद आज उन्हें प्रदेश भाजपा संगठन ने तलब किया। प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा से मिलने के बाद दीपक जोशी ने कहा कि हाटपिपल्या से भाजपा के उम्मीदवार मनोज चौधरी होंगे। उन्होंने बताया कि यह पार्टी की पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नाराजगी और कांग्रेस में जाने की अटकलों को फिलहाल ख़ारिज किया है।

हालांकि दीपक जोशी सहित इन सभी 22 सीटों के भाजपा नेता अपने आगामी कदम को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि भाजपा में इन सीटों पर जबरदस्त असंतोष के स्वर उभर रहे हैं।