Delhi: नीले गगन के तले राजधानी
प्रदूषण से हलकान रहने वाली दिल्ली ने लॉकडाउन के दौरान प्रकृति को अपने असली रंग में देखा है। गुरुवार 6 अगस्त को भी ऐसा ही हुआ। जिसने भी आसमान की तरफ देखा वह नील गगन को देखता ही रह गया।
1. नीला नीला अम्बर सुहाना लगे
लॉकडाउन की वजह से भले ही लोगों को आर्थिक और जान का नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन लॉकडाउन का पर्यावरण पर असर साफ़ दिखाई दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में तमाम शहरों की तरह राजधानी दिल्ली में हवा और आसमान ऐसा साफ़ दिखलाई दिया है। आसमान की यह तस्वीर वरिष्ठ टीवी पत्रकार कादम्बिनी शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।