72 साल के हुए पीएम मोदी, राहुल गांधी- सीएम नीतीश समेत विपक्षी दिग्गजों ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी ने देशभर में काफी तैयारियां की हैं। देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पक्ष और विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।' विपक्षी नेताओं में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी के आयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2022
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई, आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना।'
Wishing our @PMOIndia Shri @narendramodi ji a very happy birthday, good health & long life. May he work to remove the darkness enveloping so many of our fellow citizens & bring them the light of progress, development & social harmony instead. pic.twitter.com/3vaYXtGcu7
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 17, 2022
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना। ईश्वर करे कि आप हमारे देशवासियों के जीवन से अंधेंरे से निकालकर प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव की रोशनी की तरफ ले जाने के लिए काम करें।'