बहन के समर्थन में वीडियो, कंगना के खिलाफ केस दर्ज
अपनी बहन रंगोली चंदेल का समर्थन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भारी पड़ा है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कंगना पर आरोप कि उन्होंने एक वीडियो में एक धर्म विशेष के लोगों को आतंकी के तौर संदर्भित किया और ट्विटर पर नफरती भाषा का इस्तेमाल करने वाली अपनी बहन रंगोली चंदेल का समर्थन किया। रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट इसके चलते ट्वीटर ने सस्पेंड भी किया था। कंगना के खिलाफ मुंबई के रहने वाले वकील अली कासिफ खान देशमुख ने शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायक में कहा गया है कि "...ये ध्यान देने वाली बात है कि एक बहन नरसंहार, हिंसा के लिए कहती है तो दूसरी बहन राष्ट्रीय स्तर पर बहन के बयान की आलोचना और ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बावजूद उसके समर्थन में आ जाती है। इतना ही नहीं वो एक धर्म विशेष के लोगों को आतंकी के तौर पर लेबल करती है..."
रंगोली अपनी बहन कंगना की मैनेजर भी है। शिकायत में अभिनेत्री कंगना और रंगोली पर अपने "स्टारडम, प्रशंकों, रुपये, पहचान, पावर और लोगों प्रभावित करने करने की क्षमता का गलत इस्तेमाल देश में लोगों के बीच हिंसा, नफरत, लड़ाई और अपने निहितस्वार्थ के लिए" करने का आरोप लगाया है।
#KanganaRanaut speaks up on suspension of #RangoliChandel's Twitter account.@rangoli_A pic.twitter.com/eRlaaG8bzQ
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 18, 2020
इससे पहले कंगना ने एक वीडियो जारी कहा अपनी बहन का समर्थन किया था और कहा था कि अगर कोई वो ट्वीट दिखा दे जहां उन्होंने कुछ भी गलत कहा है "तो हम दोनों बहने माफी मांगने को तैयार है।"
कंगना का कहना था कि रंगोली किसी धर्म विशेष को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि रंगोली और उनका ये मानना नहीं है कि डॉक्टरों और पुलिस पर हमला करने वाले लोग किसी धर्म विशेष से आते हैं।