जबलपुर में निजी फाइनेंस बैंक में लूटपाट, बंदूक की नोंक पर 14KG सोना और लाखों रुपए के गए बदमाश

जबलपुर के खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक को लूट लिया। उन्होंने 15 मिनट के अंदर 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार नगदी लेकर भाग गए।

Publish: Aug 11, 2025, 10:37 PM IST

Photo Courtesy: Patrika
Photo Courtesy: Patrika

जबलपुर। बदमाशों को गैंग बंदूकों के दम पर बैंकों में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम दे जाता है। इनके साथी हथियारबंद से लैस होते हैं और बैंकों में जमा पैसा, सोना सहित कई जरूरी चीज चुरा लेते हैं। इस वजह से बैंकों में अक्सर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए जाते हैं। जबलपुर के खितौला इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने एक बैंक को लूट लिया। उन्होंने 15 मिनट के अंदर 14 किलो 800 ग्राम सोना और 5 लाख 70 हजार नगदी लेकर भाग गए।

घटना जबलपुर से 50 किलोमीटर दूर खितौला क्षेत्र की है। लुटेरे ने यहां बैंक कर्मचारियों को कट्टा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने जिले में नाकाबंदी शुरू कर दी। वही लूटे गए सोने की कीमत करीब साढ़े 14 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई। जबलपुर के साथ-साथ कटनी, मंडला, डिंडोरी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। 

यह भी पढ़ें: हज़ारों गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाये सरकार: कमलनाथ

जबलपुर पुलिस ने इस संबंध में बताया कि लूट की वारदात इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की है। यहां पर छह युवक बैंक के अंदर घुसे थे। यह लोग तीन अलग-अलग बाइकों से आए थे। इन्होंने ब्रांच के बाहर बाइक खड़ी कर एक-एक कर अंदर एंट्री ली थीं। शुरुआत में उन्होंने बैंक कर्मचारियों की वर्किंग पर नजर बनाई रखी। उसके बाद धीरे से बंदूक निकालकर बैंक कर्मचारियों को धमकाया। मैं बार-बार गोली चलाने की धमकी दे रहे थे। जैसे ही लुटेरे बैंक से बाहर निकले अधिकारियों ने खतरे का सायरन बजाया।